Sukhdev Singh Gogamedi
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी । गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे।जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई। सुखदेव सिंह पहले राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे, लेकिन मतभेद होने के बाद उन्होंने अपना अलग से संगठन बना लिया था. इस संगठन का नाम उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रखा था. फिलहाल वह इसी संगठन के अध्यक्ष थे. संजय लीला की फिल्म पद्मावत का राजस्थान में जब विरोध हो रहा था, तब सुखदेव सिंह के कई बयान काफी वायरल हुए थे. फिलहाल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली है.
