Nitipath

Article 370 की वापसी नामुमकिन - PM मोदी

Article 370 की वापसी को किया खारिज – National Conference और Congress पर PM मोदी का निशाना

PM Modi का पाकिस्तान को दो टूक जवाब: Article 370 की वापसी नहीं Prime Minister Narendra Modi ने Jammu- Kashmir में चुनावी रैली के वक्त यह बात साफ़ किया कि अनुच्छेद 370 की वापसी किसी भी ताकत से संभव नहीं है। उनका यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा अनुच्छेद 370 की वापसी के support में की गई comment के reference में आया।कटरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने Congress and National Conference पर निशाना साधा, यह आरोप लगाते हुए कि ये दल पाकिस्तान के एजेंडे को Jammu- Kashmir में लागू करने का कोशिश कर रहे हैं। PM ने कहा, “दुनिया की कोई ताकत Jammu- Kashmir में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती। “Prime Minister Narendra Modi ने इस बात पर जोर दिया कि Congress and National Conference का alliance पाकिस्तान के support से ही चल रहा है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में इनकी बल्ले-बल्ले हो रही है, जबकि Jammu- Kashmir में कोई इन्हें पूछने वाला नहीं है।”Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा कि Congress, PDP and National Conference ने Jammu- Kashmir को केवल आतंकवाद और mob law का सामना कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार Jammu- Kashmir के युवाओं को रोजगार और विकास के अवसर प्रदान करने के लिए committed है।Modi ने रैली में Jammu- Kashmir की स्थिति में सुधार की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में स्कूल-कॉलेजों का इंतिज़ाम, मामूली हो जाएगा और युवाओं का लोकतंत्र में विश्वास बढेगा। उन्होंने चुनावों के दौरान BJP के उम्मीदवारों को support करने की अपील की। इस रैली में PM ने यह भी आश्वासन दिया कि Jammu- Kashmir का राज्य का दर्जा फिर से वापस किया जाएगा, और BJP इस commitment को पूरा करेगी।इस संबोधन के दौरान रैली में उपस्थित लोगों ने “मोदी-मोदी” और “खुशामदीद मोदी” के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस विषय पर और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद! –Pooja Mishra
Read more
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi का श्रीनगर दौरा: नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान

Rahul Gandhi का श्रीनगर दौरा: NC के साथ चुनाव गठबंधन लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद Rahul Gandhi के इस दौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। पार्टी हाईकमान भी इस मौके पर सक्रिय हो गया है, जिससे नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है।राहुल गांधी ने श्रीनगर के प्रसिद्ध होटल अहदू का दौरा किया , जहां उन्होंने पारंपरिक कश्मीरी व्यंजन ‘वाजवान’ का आनंद लिया। इस होटल में उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। इसके बाद, दोनों नेताओं ने श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित एक आइसक्रीम पार्लर का रुख किया। Rahul Gandhi की आइसक्रीम खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो उनके हल्के-फुल्के अंदाज को दर्शाती है।गुरुवार की सुबह राहुल गांधी ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया और वहां की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की और दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की। Rahul Gandhi ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी, जिससे जम्मू-कश्मीर में एक मजबूत गठबंधन का संकेत मिलता है।जम्मू में भी राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आप सभी से मेरा परिवार और प्यार का रिश्ता है। मैं दिल्ली में आपका सिपाही हूं और मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं।” राहुल गांधी की इस बात से कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास की लहर दौड़ गई है। Rahul Gandhi का जम्मू-कश्मीर दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेतक बन गया है। विधानसभा चुनाव के करीब आते ही इस दौरे से पार्टी ने न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है, बल्कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर एक मजबूत राजनीतिक समीकरण भी तैयार किया है। Pooja Mishra
Read more