Telangana और Andhra Pradesh में भारी बारिश, PM Modi ने मदद का आश्वासन दिया
Telangana और Andhra Pradesh में हाल ही में भारी बारिश के कारण लोगो का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस संकट को मद्देनजर रखते हुए PM Modi ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और केंद्र की मदद का आश्वासन दिया। PM Modi ने Andhra Pradesh के Chief Minister Chandrababu Naidu और Telangana के Chief Minister Revanth Reddy से बातचीत की।
उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और केंद्र की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि union government आवश्यक राहत और emergency services के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करेगी।Telangana के Chief Minister Revanth Reddy ने प्रधानमंत्री को राज्य में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खम्मम जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए राहत उपायों की सराहना की और सतर्कता बनाए रखने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद में बारिश के कारण सोमवार, 02-09-2024 को सभी Primary and secondary schools को बंद करने की घोषणा की गई। जिला कलेक्टर ने सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है और सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।
–Pooja Mishra
