Mamata Banerjee और डॉक्टरों के बीच हड़ताल: बातचीत का प्रयास, समाधान अधर में
Mamata Banerjee पश्चिम बंगाल में आंदोलनकारी डाक्टरों ने और राज्य सरकार के बीच गतिरोध जारी है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने शनिवार को डॉक्टरों से बातचीत के लिए अपील की थी, लेकिन डॉक्टरों के लाइव प्रसारण की मांग के कारण दोनों पक्षों के बीच कोई बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद रविवार को बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने डॉक्टरों को फिर से शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बातचीत के लिए बुलाया। डॉक्टरों ने अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। उनका कहना है कि वे पहले आपस में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात पर फैसला लेंगे।

Mamata Banerjee मुख्य सचिव पंत ने बताया कि बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियोग्राफी नहीं हो सकती, क्योंकि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है। इसके बजाय, बैठक के मिनट्स रिकॉर्ड किए जाएंगे और दोनों पक्षों के हस्ताक्षर के बाद इसे मान्य किया जाएगा। डॉक्टरों ने कहा कि वे इस पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लेंगे।इससे पहले, 9 अगस्त को एक डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या के विरोध में सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया था। यह मामला अब भी अदालत में है, और मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बातचीत का प्रयास किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है|
~ Khushi Sharma
