Atishi Marlena बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री: राजनीति में नया अध्याय
Atishi Marlena दिल्ली की राजनीति में एक बडा फेर बदल हो गया है, दिल्ली के मुख्यामंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है और अब आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता Atishi Marlena दिल्ली को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया हैं। यह घोषणा अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद की गई है . इस रेस में आम आदमी पार्टी के कुछ ओर बढे नेताओं का नाम चल रहा था .आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद आतिशि मौजूदा दौर में भारत की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. यह दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री है .मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की हुई बैठक में आतिशि के नाम पर मुहर लगी है |

विधायक दल की बैठक में आतिशि के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने खुद रखा था, जिसपर सभी सदस्यों ने सहमति जताई है. आपको बता दें कि Atishi Marlena के पास दिल्ली में सबसे ज्यादा मंत्रालय है .इसी बात से अगले मुखयामंत्री के नाम से Atishi Marlena के नाम का अंदाजा लगाया जा रहा था . विधायकों ने भी Atishi Marlena के नाम का स्वागत किया . वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की हुई बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली की सीएम आतिशि ही होंगी. Delhi CM की कुर्सी पर महिला मुख्यमंत्री के रूप में इसके पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज भी रह चुकी हैं. इस तरह से आतिशि दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं |
~ Khushi Sharma
