Nitipath

जहांगीरपुरी में दो पक्षों में विवाद, मंदिर पर पथराव का CCTV फुटेज वायरल

जहांगीरपुरी में दो पक्षों में विवाद, मंदिर पर पथराव का CCTV फुटेज वायरल

दिल्ली के जहांगीरपुरी में मंदिर में मौजूद लोगों पर पथराव के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ.. और इस हंगामे का एक CCTV विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है…जानकारी के मुताबिक़ किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के लोगों में विवाद हो गया, जिसके बाद इन्होंने एक दूसरे पर पत्थर फेंका शुरू कर दिया. CCTV फ़ुटेज में दिख रहा है कि मंदिर के अंदर बाहर से पत्थर फेंके जा रहे हैं. इस घटना के बाद जहांगीरपूरी में भारी हंगामा और बवाल जैसी स्थिति बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है. दोनों ही पक्ष एक ही समुदाय के है. जहांगीरपुरी के मंदिर में पथराव, CCTV वीडियो हुआ वायरल पहले पथराव बाहर से हुआ उसके बाद मंदिर के अंदर से भी बाहर से पत्थर फेंके गए.पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. CCTV फुजेट की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. साथ में ही ये पथराव क्यों किया गया इसकी वजह भी पता लगाने में लगी हुई है… तो आपका क्या मानना है इस पथराव की घटना को लेकर… -Khushi Sharma
Read more
इजरायल ने मार गिराया हमास का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार, युद्ध का रुख बदलेगा?

इजरायल ने मार गिराया हमास का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार, युद्ध का रुख बदलेगा?

इजरायल-हमास युद्ध के बीच हमास के एक बड़े राजनीतिक नेता याह्या सिनवार के मारे जाने की ख़बर है…जिसकी पुष्टि इजरायली सेना ने की है। खबरों के मुताबिक इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन के बाद हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया गया, इज़राइली सेना के मुताबिक़ सिनवार के अलावा तीन और आतंकवादियों को निशाना बनाया गया है था… इजरायल-हमास युद्ध: याह्या सिनवार के मारे जाने से हमास कमजोर पड़ा? आपको ये भी बता देते हैं कि सिनवार को Israel पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता या master mind माना जाता है… ये वो ही आदमी है जिसने सबसे पहले Israel पर एक बड़ा हमला प्लान किया और उसे अंजाम दिया… और इसी हमले के बाद इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्द शुरू हो गया जिन के कारण हमास में युद हुआ… हलांकि सिनवार की मौत को लेकर हमास की ओर से अब तक कोई टिप्पणी नही आई है.. तो आखिर में आपको ये भी बताते चलें कि इससे पहले Israel ने पिछले महीने हिजबुल्लाह आंदोलन के नेता हसन नसरल्लाह को भी मार डाला है.. तो एक के बाद इन आतंकियों के खात्मे को लेकर क्या मानना है आपका.. क्या हमास के युद्द में कमजोर पड़ने का समय आ चुका है.. अपनी राय हमें comment box में लिखकर जरूर भेजियेगा… –Khushi Sharma
Read more
टाइमर बम से धमकी देने वालों का खेल खत्म!

टाइमर बम से धमकी देने वालों का खेल खत्म! दिल्ली पुलिस की टीम ने कसी कमर

एक के बाद एक प्लेन और ट्रेन को टाइमर बम से उड़ा देने की 8 धमकियां.. पहले…मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उसके बाद मुंबई-हावड़ा ट्रैन को टाइमर बम से उड़ाने की धमकी… और ऐसी back to back 6 hoax calls ने पिछले कुछ दिनों में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी… इन झूठी धमकियों के चलते इनमें यात्रा करने वालों में हडकंप मचा हुआ, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इन झूठे फर्जी कॉल करने वालों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया है, एक senior police officer के मुताबिक बम धमकी के मामलों की जांच के लिए एक dedicated टीम का गठन किया गया है. एक के बाद एक झूठी टाइमर बम धमकियां, दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन होक्स कॉलर्स’ शुरू दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) की एक ज्वाइंट टीम को भी इन hoax callers का पता लगाने का task सौंपा गया ताकि जल्दी ही उन्हे पकड़ा जा सके और उनक खिलाफ सबसे सख्त कार्यवाही intiate की जा सके… झूठे काल करे.. और अफवाहें फैला के लोगों को परेशान करने वालों ऐसे बुजदिल और जाहिलों को क्या सजा मिलनी चाहिए… हमें comment box में लिखकर जरूर भेजिएगा –Khushi Sharma
Read more
सलमान खान और चिराग पासवान को सुरक्षा क्यों? जानें भारत की सुरक्षा श्रेणियों के बारे में

Salman Khan और चिराग पासवान को सुरक्षा क्यों? जानें भारत की सुरक्षा श्रेणियों के बारे में

आजकल इंटरनेट पर Salman Khan को y+ security मिलने की बात और उसके बाद चिराग पासवान को z security मिलने की बाते इंटरनेट पर खुब सुखियो में है । लेकिन अब लोगों के मन में मुख्या सवाल यह है कि यह Z और Y security है क्या और भारत में कितनी टाईप आफ security है । तो चलिए आज जानते है । आपके बता दें कि कि राष्टपति की सुरक्षा इसमें नही आती है । भारत के अंदर security में X , Y ,Y + ,Z , Z+ AUR {SPG} Special protection group आते है । 1. {SPG} Special protection group :- सबसे पहले SPG Special protection group आता है , यह देश की सबसे highest level group of security है। जो कि सिर्फ देश के प्रधानमंत्री और उनके परिवार के लोगों को मिलती है । 2. Z + :- इसके बाद Z PLUS security आती है । यह भी सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा मानी जाती है । Z+ सुरक्षा में संबंधिक व्यक्ति के पास चौबीसो घंटो 10 से ज्यादा NSG और CRPF के कमांडो के साथ- साथ 55 ट्रेंड पुलिस जवान तैनात किए जाते हैं। यह सुरक्षा गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और Finance minister निर्मला सीतारमण को मिलती है । 3. Z सिक्योरिटीZ+ के बाद सबसे यह ही सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी है । इसमें अंदर संबंधित व्यक्ति के आसपास 6 NSG कमांडो होते है और इसके साथ 22 पुलिस कर्मियों भी हर वक्त तैनात रहते हैं। ये सुरक्षा युनियन मंत्री चिराग पासवान , बाबा रामदेव और आमिर खान समेत कई अभिनेताओं और नेताओं को दी जाती है। 4. Y+ सिक्योरिटी Z सिक्योरिटी के बाद आती है, Y+ सुरक्षा । इसमें सुरक्षा के घेरे में 11 सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं। इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 PSO शामिल होता है। इस वक्त यह सुरक्षा BJP mp कंगना रनौत को दी जाती है । 5. Y सिक्योरिटीY श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो के साथ 8 पुलिस के जवान शामिल होते है । इसमें दे PSO भी दिये जाते है । यह सुरक्षा इस वक्त Vivek Agnihotri को मिली हुई है । वैसे भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। 6. X सिक्योरिटी इस श्रेणी की सुरक्षा में सिर्फ 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। यह सुरक्षा बिना किसी commando के दी जाती है । –Khushi Sharma
Read more
CCPA ने ओला को दिया बड़ा निर्देश: ग्राहकों को रिफंड और बिल देना हुआ जरूरी

CCPA का आदेश: ओला अब ग्राहकों को बैंक रिफंड देने के लिए बाध्य, कूपन पॉलिसी खत्म

Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने ओला को एक Important instructions दिया है, जिसमें ग्राहकों को उनके बैंक खातों में रिफंड का ओप्शन देने का आदेश दिया गया है। इससे पहले, ओला की “नो-क्वेश्चन-आस्कड” रिफंड पॉलिसी के तहत, ग्राहकों को राइड में समस्याओं के बावजूद केवल अगली राइड के लिए कूपन दिया जाता था, जो कि अन्यायपूर्ण व्यापार रुल मानी जाती थी।Chief Commissioner of CCPA , निधि खरे ने कहा, “सिर्फ कूपन देना सही नहीं है।” यह changes consumers की सुरक्षा के लिए जरुरी था, ताकि उन्हें अपनी मेहनत की कमाई वापस मिल सके।” इसके साथ ही, CCPA ने ओला को instructions दिया है कि वह सभी ऑटो राइड्स के लिए बिल, रसीद या इनवॉइस दिया करे, जिससे transparency बढ़ेगी और ग्राहकों को सही किमत पर सेवा प्राप्त करने का राइट मिलेगा।यह कदम उस समय उठाया गया जब National Consumer Helpline में ओला के खिलाफ 2,061 शिकायतें दर्ज की गई थीं। CCPA ने ओला को दिया बड़ा निर्देश: ग्राहकों को रिफंड और बिल देना हुआ जरूरी इनमें से कई में बुकिंग के समय दिखाए गए किराए से अधिक चार्ज करने की शिकायतें थीं। ग्राहक जब इनवॉइस की मांग करते थे, तो ऐप पर एक संदेश दिखाई देता था कि ” Customer Invoice will not be available,जो consumers के लिए disappointing था और ओला की Credit को भी प्रभावित कर रहा था। CCPA के instruction के बाद, ओला ने अपने management में कई सुधार किए हैं। अब कंपनी अपनी वेबसाइट पर शिकायतों के लिए contact details clearly से दिखा रही है। वह बुकिंग के समय रद्द करने की पॉलिसी को स्पष्ट तरीके से पेश कर रही है और ड्राइवरों को पिकअप और ड्रॉप-ऑफ पते दिखाने के लिए भी कह रही है। यह कदम consumers के right की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कोशिश है। –Pooja Mishra
Read more
बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

बाबा सिद्दीकी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सलमान खान को धमकी 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों के द्वारा हमला किया गया था. जिसमें छह राउंड फायरिंग में , एक गोली सिद्दीकी के सीने में भी लगी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में गैंग ने चेतावनी दी है कि जो भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करेगा, उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके किसी साथी को नुकसान पहुँचाया जाएगा, तो वे इसका जवाब देने से पीछे नहीं कल यानि 13 अक्टूबर को उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया और फिर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया। बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी उनका अंतिम संस्कार रात 8:30 बजे मरीन ड्राइव के बड़े कब्रिस्तान में किया जाएगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी एक जाने पहचाने व्यक्ति थे। क्योकि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के बीच सुलह कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे उनके निधन को फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी शोक देखने को मिललता है । मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों—गुरमेल (हरियाणा), धर्मराज (उत्तर प्रदेश), और प्रवीण सोनकर (पुणे)—को गिरफ्तार किया है। जबकि शिव (उत्तर प्रदेश), जीशान अख्तर (पंजाब), और शुभम सोनकर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए गुरमेल को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जबकि धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि इस साल अप्रैल में लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर पर फायरिंग भी करवाई थी। –Khushi Sharma
Read more
PM Internship योजना

PM Internship योजना: 12 महीने की इंटर्नशिप और ₹5,000 मासिक स्टाइपेंड, अभी करें रजिस्ट्रेशन

PM Internship योजना: 1 करोड़ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू PM Internship योजना ने आधिकारिक तौर पर अपनी Registration process start कर दी है, जो 1 करोड़ युवाओं के लिए एक golden Opportunity है।1.5 लाख युवाओं ने इसमे अपनै Registration कर दिया है | यदि आप Application डालना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pminternship.mca.gov.in। Registration के लिए, वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और Registration लिंक पर क्लिक करें। अपनी जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। खास बात यह है कि Registration के लिए कोई फिस नहीं है।इस इंटर्नशिप के eligibility के लिए, applicant को हाई स्कूल शिक्षा पूरी करनी होगी और आईटीआई, पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए या बीफार्मा जैसी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करने वाले candidates की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। PM Internship योजना: युवाओं के लिए 12 महीने की इंटर्नशिप, ₹6,000 ग्रांट और ₹5,000 स्टाइपेंड ऑनलाइन या distance education में nominated Students भी apply कर सकते हैं।इस योजना के तहत इंटर्न को 12 महीने की अवधि के लिए हर महीने ₹5,000 का stipend मिलेगा, जिसमें 500 रुपये कंपनी से और 4,500 रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इसके साथ ही, इंटर्न को आकस्मिक खर्चों को कवर करने के लिए ₹6,000 का one-time financial grant भी मिलेगा। यह एक अच्छा अवसर है, जिसमें आप वास्तविक अनुभव हासिल कर सकते हैं, अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं और अपनी नौकरी की संभावनाओं को सुधार सकते हैं। अगर आप अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाएं। जल्दी करें और अपने Application भेजें। अधिक जानकारी के लिए pminternship.mca.gov.in पर जाएं। इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें, ताकि हम सभी मिलकर युवाओं के भविष्य को मजबूत कर सकें! –Pooja Mishra
Read more
नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की जीत

नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला बनेंगे मुख्यमंत्री, 16 अक्टूबर को शपथ ग्रहण संभव

नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनने की तैयारी जम्मू-कश्मीर में छ सालों के बाद कल यानि रविवार को राष्टपति शासन हटने को बाद , अब सरकार बनने की तैयारी तेज है। जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद 2024 में विधानसभा चुनाव हुए, 2014 में बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। हालांकि, 2018 में बीजेपी ने अपना समर्थन वापस ले लिया, जिसके कारण महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा । जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था हाल ही में हुए जम्मु और कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने जीत हासिल की है। इस गठबंधन ने 49 सीटों पर सफलता मिली है, जबकि बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। जम्मू के छम्ब विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करने का निर्णय लिया है।वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने डोडा में एक रैली के दौरान घोषणा की कि उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेगी। उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 16 अक्टूबर को हो सकता है । हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठक में उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी ने एकमत से उमर अब्दुल्ला को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। –Khushi Sharma
Read more
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा, एक युवक की मौत से तनावपूर्ण हालात

बहराइच: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा,एक युवक की मौत बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा माता विसर्जन जुलूस के वक्त हुई हिंसा ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। घटना के पांच घंटे बाद भी माहौल शांत नहीं हो पा रहा , जिससे श्रद्धालुओं ने प्रतिमा वापस गांव ले जाने का फैसला लिया। पूर्व चेयरमैन राजेश निगम के देख – रेख में श्रद्धालुओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। घटना रविवार को हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में हुई, जब जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर अचानक पथराव शुरू हुआ। मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा किए गए इस पथराव के बाद फायरिंग हुई, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।सोमवार को रामगोपाल के शव के गांव लौटने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा।DM मोनिका रानी ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिगड़ते हालात को देखते हुएADG (कानून-व्यवस्था) और STF प्रमुख को बहराइच भेजने का आदेश दिया है।समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना को दुखद बताया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह घटना जांच का विषय है और सभी को मिलकर शांति कायम करने में योगदान देना चाहिए।पुलिस और प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है। –Pooja Mishra
Read more
Delhi Weather Update: अक्टूबर में ठंड का एहसास बढ़ेगा

Delhi Weather Update: अक्टूबर में ठंड का एहसास बढ़ेगा

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को अक्टूबर के मध्य से शीतलता का अनुभव होगा Delhi Weather Update: मॉनसून के जाते ही दिल्ली और एनसीआर के मौसम में बदलाव साफ़ दिखाई देने लगा है। अब हल्की बारिश के साथ उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा। हालांकि मानसून अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन जाते-जाते यह दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का कारण भी बन रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 15 से 20 अक्टूबर के बीच दिल्ली के निवासियों को हल्की ठंडक का अनुभव होने लगेगा। इस दौरान सुबह और शाम के तापमान में गिरावट होगी, जिससे लोग स्वेटर पहनने पर मजबूर हो सकते हैं। दिन के समय धूप से गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम निश्चित रूप से ठंडक का एहसास देंगे। –Khushi Sharma
Read more