kanwar रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए योगी का नया आदेश

  • Home
  • News
  • kanwar रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए योगी का नया आदेश
kanwar yatra

kanwar रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए योगी का नया आदेश

SAAWAN के महीने को सनातन धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने को  भगवान शिव का माह भी कहा जाता. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह से ही कावड़ यात्रा की शुरुआत होती है और इसलिए शिव भक्त बहुत ही हर्षोल्लास के साथ Kanwar Yatra निकालते हैं। 22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है जिसमें शिव भक्त बहुत ही हर्षोल्लास के साथ kanwar Yatra निकालेँगे लेकिन इस कावड़ यात्रा के दौरान यूपी पुलिस के एक आदेश ने नए विवाद की शुरुआत की है. योगी सरकार ने कांवड़ रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि सभी कि सभी दुकानों, ठेलों पर दुकानदारो के नाम लिखें होने चाहिए जिससे कांवड़ यात्री यह जान सके कि वो किस समुदाय के दुकान से सामान खरीद रहे हैं. आदेश जारी करने के बाद कहा गया है कि, “यह फैसला कावड़ियों के हित के लिए किया गया है  ताकी उन्हें किसी भी प्रकार से कंफ्यूजन ना हो.

सीएमओ के मुताबिक, कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है और हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचनेवालों पर भी कार्रवाई होगी. वही,All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM)के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस आदेश को स्पष्ट रूप से पक्षपात करार दिया और आरोप लगाया कि कि यह दर्शाता है कि सरकार उत्तर प्रदेश और पूरे देश में मुसलमानों को ‘दूसरे दर्जे’ का नागरिक बनाना चाहती है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आदेश को “सामाजिक अपराध” करार दिया और अदालतों से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है.लेकिन क्या आपको योगी सरकार का यह आदेश सही लगता है क्या किसी के काम को उसके धर्म की वजह से बहिष्कार करना सही है आपको क्या लगता है comment करके comment box में जरुर बताए ऐसे ही खबरो के लिए जुङे रहे nitipath से जय हिन्द |

नीतिपथ के लिए पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)