West Bengal में बढ़ता राजनीतिक तनाव: नबन्ना मार्च और बंद के बीच का संघर्ष

  • Home
  • News
  • West Bengal में बढ़ता राजनीतिक तनाव: नबन्ना मार्च और बंद के बीच का संघर्ष
West Bengal में

West Bengal में सियासी बवाल: नबन्ना मार्च से लेकर बंद तक

West Bengal में इस समय राजनीतिक instability extreme होता जा रहा है। हाल ही में छात्र समाज द्वारा आयोजित नबन्ना मार्च ने राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। यह मार्च RG Kar Medical College में हुए एक डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था। लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने इसे अवैध करार देते हुए पुलिस बल, ड्रोन, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले तक तैनात कर दिए हैं।

छात्र समाज, जो कि हाल ही में सोशल मीडिया पर उभरा एक organization है, छात्र समाज ने मार्च का आयोजन किया। उनका आरोप है कि राज्य सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इस बीच BJP नेता दिलीप घोष ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे है और इसलिए लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।

नंदीग्राम में BJP के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी सरकार के खिलाफ protest किया और West Bengal में 12 घंटे के ‘बांग्ला बंद’ का आह्वान किया। CM Mamata Banerjeeने response देते हुए कहा कि वे अगले हफ्ते विधानसभा सत्र बुलाएंगी और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड का विधेयक पारित करने की योजना बना रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्यपाल विधेयक को पारित नहीं करते, तो वे राजभवन के बाहर धरना देंगी।

BJP के केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल से गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की है और कहा कि उनकी हिरासत उनके लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल का प्रयोग किया।इसी बीच,West Bengal में मालदा और पश्चिमी बर्दमान में Congress और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।

BJP का आरोप है कि YMC कार्यकर्ता उनके बंद को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई।BJP की नेता रूपा गांगुली ने कहा कि TMC के लोग दावा कर रहे हैं कि लोग बंद का पालन नहीं कर रहे, जबकि सड़कों पर बसें खाली दिख रही हैं।

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और कहा कि पुलिस का व्यवहार बहुत खराब है।इस बीच, उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में BJP नेता प्रियांगु पांडे की कार पर हमला हुआ और गोलीबारी की गई। प्रियांगु पांडे ने आरोप लगाया कि TMC के लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं।कोलकाता में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस हिंसा में 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 17 महिलाएं भी शामिल हैं। West Bengal में BJP द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के दौरान, सरकारी बसों के ड्राइवरों को हेलमेट दिए गए और निजी कार्यालयों में उपस्थिति कम देखी गई। हालांकि, बाजार और दुकानें खुली रहीं और स्कूल- कॉलेज भी सामान्य रूप से खुले रहे।भाटपाड़ा में BJP नेता के कार पर हुए हमले और कई अन्य घटनाओं ने राज्य की राजनीति को और अधिक उग्र बना दिया है। West Bengal में स्थिति को लेकर राजनीतिक दलों में तीखी नोकझोंक जारी है और यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह तनाव और भी बढ़ सकता है।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)