PM Modi ने तीन नई vande bharat trains को हरी झंडी दिखाई, Maharashtra में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया
PM Modi ने शनिवार, 31 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें चेन्नई-नागरकोइल, मदुरै-बेंगलुरु और मेरठ-लखनऊ के बीच चलेंगी। इस मौके पर PM Modi ने कहा, “vande bharat modern होती Indian Railways का नया चेहरा है। आज हर रूट पर e bharat की डिमांड है। देशभर में अब 102 e bharat ट्रेनें चल रही हैं, और 3 करोड़ से ज्यादा लोग इन ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं।
“vande bharat trains की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी 2019 को मेक इन इंडिया स्कीम के तहत की गई थी। अब देश में 100 से ज्यादाvande bharat trains 280 से अधिक जिलों को जोड़ रही हैं। Ministry of Railwaysने कहा कि इन नई ट्रेनों में स्वदेशी टेक्नोलॉजी का use किया गया है। इनमें कवच टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री घूमने वाली कुर्सियां, दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय और इंटीग्रेटेड ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाएं हैं।
चेन्नई-नागरकोइल और मदुरै-बेंगलुरु रूट पर चलने वाली vande bharat trains का टाइमटेबल और शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चेन्नई-नागरकोइल ट्रेन बुधवार को छोड़कर रोजाना चलेगी, जबकि लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइमटेबल अभी जारी नहीं हुआ है। इस ट्रेन में चेयरकार का किराया लगभग 1500 रुपये रहने की उम्मीद है।
PM मोदी ने लॉन्च की 3 वंदे भारत ट्रेनें और ₹76,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
PM Modiने पालघर में सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ रुपए के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इनमें Wadhawan Port Project भी शामिल है। PM Modi ने कहा, “Maharashtra का devlopment मेरी बड़ी priority है। आज भारत की प्रगति में Maharashtra की बड़ी भूमिका है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विरोधी दलों ने विकास पर हमेशा ब्रेक लगाने की कोशिश की।”Modi ने पालघर में 1,560 करोड़ रुपए की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया।
इसका aim फिशिंग सेक्टर में इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। इस प्रोजेक्ट से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 360 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ किया, जिससे 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे। PM Modi के इन कदमों से देश के रेलवे नेटवर्क और Maharashtra के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है।
–Pooja Mishra
