common wealth games 2026 में भारत को लगा बडा झटका क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, रेसलिंग, शूटिंग जैसे कई खेल लिस्ट से बाहर

  • Home
  • News
  • common wealth games 2026 में भारत को लगा बडा झटका क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, रेसलिंग, शूटिंग जैसे कई खेल लिस्ट से बाहर
common wealth games 2026

 common wealth games 2026 भारत के मेडल जीतने की संभावना पहले से ही कम हो गई है । 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ग्लासगों कर रहा है। खेल का आयोजन करने वाले ग्लासगों ने क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, रेसलिंग, शूटिंग औऱ टेबल टेनिस जैसे कई खेलों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है औऱ केवल 10 गेम्स को इसमें जगह दी गई है। इससे भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में गहरा प्रभाव पडेगा। क्योंकि भारत अपना जबरजस्त प्रदर्शन मुख्यता इन्ही खेलों में करता था ।

common wealth games 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 02 अगस्त तक किया जाएगा। इससे पहले 2014 में भी ग्लासगों कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कर चुका है । रिपोर्ट के अनुसार इन खेलों का आयोजन चार स्थलों स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, टोलक्रॉस इंटरनेशनल तैराकी केंद्र, एमिरेट्स एरेना और स्कॉटिश परिसर (एसईसी) में किया जाएगा। खर्च को सीमित करने के लिए टेबल टेनिस, स्क्वाश और ट्रायथलॉन को भी हटा दिया गया है।

 common wealth games 2026 में जिन 10 खेलों का आयोजन होने वाला है। ये खेल है :

– एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड)
– स्विमिंग और पैरा स्विमिंग
– आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
– ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग
– नेटबॉल
– वेटलिफ्टिंग और पैरा वेटलिफ्टिंग
– बॉक्सिंग
– जूडो
– बोल्स और पैरा बोल्स
– 3×3 बास्केटबॉल और व्हीलचेयर बास्केटबॉल

अब लगे हाथ ये भी जान लेते है , कौन से खेलों को हटाया गया है । ये खेल है :

  • हाकी
  • शाटिंग
  • बैडमिंटन
  • रेसलिंग
  • क्रिकेट
  • टेबल टेनिस
  • स्कवाश
  • आर्चरी

और क्योंकि भारत ने अब तक ऊपर दी गई लिस्ट में कई मेडल जीते है । इसलिए इसे भारत के लिए नुकसान बताया जा रहा है ।

common wealth games 2026 भारत के लिए ये झटका क्यों ?

अब ये भी जान लेते है कि ये भारत के लिए इसे झटके जैसा क्यों माना जा रहै है ? क्योंकि भारत ने ज्यादातर मेडल उन्हीं खेलों में जीते है जिन्हें इस लिस्ट से हटाया गया है । 2022 में हुए कामनवेल्थ गेम्स में भारत ने इन्हीं में से ज्यादातर खेलों में 61 पदक अपने नाम किए थे । जिसमें 22 गोल्ड मेंडल भी शामिल थे। जिन खेलों के हटाया जा रहा है, उसके कई अलग कारण है । कारण जो भी हो लेकिन इन खेलों में शुरु से ही भारत का दबदबा देखा गया है ।

– khushi sharma

 

 

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)