Spider Man, कार के बोनट पर सैर करता दिखा ; पुलिस ने काटा चालान-VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर एक video viral हो रहा है … जिसमें Spider Man‘ की ड्रेस पहने एक शख्स कार के बोनट पर स्टंट करते दिख रहा था . यह वीडियो राजधानी दिल्ली के द्वारका का है . ट्रैफिक पुलिस के ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है. जिसमें एक Spider Man की पोशाक पहने शख्स की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 साल है. द्वारका की सड़कों पर Spider Man की पोशाक पहने वह कार की बोनेट पर बैठा है और कार फुल स्पीड में सड़कों पर दौड़ रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
इसके बारे में ट्रैफिक पुलिस को ट्विटर पर शिकायत मिली थी जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. टीम ने स्कॉर्पियो कार का पता लगाया और फिर द्वारका के रामफल चौक के पास इन लोगों को ढूंढ निकाला.
वाहन के मालिक और चालक पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना वाहन चलाने और सीट बेल्ट न पहनने के लिए मुकदमा चलाया गया है, जिसमें अधिकतम 26,000 रुपये का जुर्माना या फिर कारावास या दोनों हो सकते हैं.
– khushi sharma
