Siliguri रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा खतरा: लोहे की चादरें रखकर बड़ा हादसा टला, तीन गिरफ्तार

  • Home
  • Trending News
  • Siliguri रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा खतरा: लोहे की चादरें रखकर बड़ा हादसा टला, तीन गिरफ्तार
Siliguri

Siliguri-अलीपुरद्वार रेलवे ट्रैक पर लोहे की चादरें रखकर बड़ा हादसा रोकने में लोको पायलट की सतर्कता

Siliguri से अलीपुरद्वार को रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। सेवक और उदलाबाड़ी स्टेशन के बीच मंगपो के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की चादरें रखी निली । यह घटनाक्रम तब सामने आया जब कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रैक पर चादरें देखी और ट्रेन रोक दी। लोकोपायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ समय पहले, इसी ट्रैक पर कैपिटल एक्सप्रेस भी गुजरी थी और उसके लोको पायलट ने भी चादरें देखी और रिपोर्ट की। इस जानकारी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने एक त्वरित कार्रवाई की।

Siliguri रेलवे ट्रैक पर चादरें देख कर ट्रेन रोकी, एक बड़ा हादसा टला

Siliguri आपको बता दें कि रेलवे ट्रैक पर रखी गई चादरों के संबंध में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये अपराधी मालबाजार इलाके से पकड़े गए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये लोग रेलवे परिसरों से लोहे के सामान की चोरी करते थे और उसे ट्रैक पर इसलिए रखते थे ताकि ट्रैक के टुकड़े हो जाएं और ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो। आपको बता दें कि ऐसी कई घटनाएं बीते कुछ समय मे सामने आ रही है . यह घटना रेलवे सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी है। रेलवे प्रशासन ने इस पर तुरंत ध्यान देते हुए सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।
~ Khushi Sharma 
Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)