Ratan Tata की विरासत: टाटा ट्रस्ट में संभावित उत्तराधिकारियों की तलाश

  • Home
  • Trending News
  • Ratan Tata की विरासत: टाटा ट्रस्ट में संभावित उत्तराधिकारियों की तलाश
Ratan Tata Death

Ratan Tata की मृत्यु: टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रुप के भविष्य पर प्रश्न

Tata Group के पूर्व चेयरमैन Ratan Tata का 86 साल की उम्र में बुधवार यानि कल रात को देर रात निधन हो गया। उनके निधन से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब टाटा ग्रुप की इतनी विरासत कौन संभालेगा, क्योंकि Ratan Tata ने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं किया था। वर्तमान में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन हैं, लेकिन टाटा ग्रुप की असली ताकत टाटा ट्रस्ट है, जिसे टाटा परिवार के सदस्य ही संभालते रहे हैं। Ratan Tata इस ट्रस्ट के प्रमुख थे, और उनकी मत्यु के बाद यह पद खाली हो गया है।

आपको बता दें कि यह ट्रस्ट घर को नमक से लेकर फ्लाईट तक सब कुछ बनाता है । टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास ही टाटा संस की 52% शेयर है। रतन टाटा, टाटा ग्रुप के इतिहास में ऐसे अंतिम व्यक्ति थे, जिन्होंने टाटा ट्रस्ट और टाटा संस दोनों का नेतृत्व किया। हालांकि, कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में 2022 में कुछ बदलाव करते हुए, जिसमें एक ही व्यक्ति को दोनों पदों पर रहने से रोक लगा दी गई थी।

Ratan Tata के निधन के बाद टाटा ग्रुप की दिशा पर सवाल

यह परिवर्तन गवर्नेंस में सुधार के लिए किया गया था, और इस वजह से टाटा ग्रुप को अब नए नेतृत्व की जरूरत है। रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा भी टाटा संस की कंपनियों में शेयरधारक हैं, लेकिन वे 90 के दशक में ही रिटायर हो चुके हैं। जिमी ने रतन की तरह ही शादी नहीं की और वे मुंबई में एक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे , वे पिछले 25 वर्षों से व्यवसाय से दूर हैं।

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अब टाटा ट्रस्ट की विरासत संभालने के सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे लिआह, माया और नेविल टाटा भी टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे हैं। लिआह ने स्पेन से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री की है और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। माया टाटा कैपिटल में एनालिस्ट के रूप में काम कर रही हैं, जबकि नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की है।

Ratan Tata की मृत्यु के बाद, टाटा ग्रुप की भविष्य की दिशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के नेतृत्व में बदलाव की संभावना है, नोएल टाटा और उनके परिवार को टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सबसे संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)