West Bengal विधानसभा में एंटी Rape बिल पास, रेप केस की जांच 21 दिन में पूरी
West Bengal विधानसभा ने मंगलवार को एंटी रेप बिल को मंजूरी दे दी है, जिसे ‘अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक 2024’ (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) नाम दिया गया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ Rape-Murder हुआ था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वो राज्य में रेप जैसे अपराध के लिए सख्त कानून बनाएंगी और अब नए कानून बनाया गया है जिसके तहत रेप केस की जांच 21 दिन में पूरी करनी होगी। पीड़ित के कोमा में जाने या मौत होने पर दोषी को 10 दिन में फांसी की सजा दी जाएगी।
भाजपा ने भी इस बिल का समर्थन किया है। – इस बिल का नाम अपराजिता वुमन एंड चाइल्ड बिल 2024 है जिसका उद्देश्य रेप और यौन शोषण के मामलों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ाना है. उम्रकैद की सजा ,दोषियों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी, जिसमें उन्हें पूरी उम्र जेल में रहना होगा। धारा में बदलाव भारतीय न्याय संहिता के कई धाराओं में संशोधन किया गया है, जिसमें Rape, Gang Rape, और एसिड अटैक मामलों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। जांच की अवधि, रेप मामलों की जांच 21 दिन के भीतर पूरी की जानी चाहिए, जिसे 15 दिन और बढ़ाया जा सकता है।
जांच की अवधि, रेप मामलों की जांच 21 दिन के भीतर पूरी की जानी चाहिए, जिसे 15 दिन और बढ़ाया जा सकता है। आदतन अपराधियों को भी उम्रकैद और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। जिला स्तर पर अपराजिता टास्क फोर्स बनाए जाने का प्रस्ताव है। स्पेशल कोर्ट और जांच टीमें बनाई जाएंगी जो रेप और यौन शोषण मामलों की त्वरित सुनवाई करेंगी। कोर्ट की कार्यवाही को प्रकाशित करने से पहले अनुमति लेनी होगी, अन्यथा सजा का प्रावधान है। कोर्ट की कार्यवाही को प्रकाशित करने से पहले अनुमति लेनी होगी, अन्यथा सजा का प्रावधान है. बिल को राज्यपाल और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून में बदला जाएगा।
यह बिल महिलाओं और बच्चों के यौन अपराधों को संज्ञेय और गैर-जमानती बनाएगा, और बंगाल में लागू होगा।
–Khushi Sharma
