Nitipath

Paralympics games 2024

Paralympics games 2024: India Achieves 8 Medals, Jumps to 15th Rank

paralympic games 2024 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 2 सितंबर को, भारत ने कुल 8 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे देश की कुल पदक संख्या 15 हो गई। इससे पहले पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने एक ही दिन में इतने मेडल कभी नहीं जीते थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, भारत अब मेडल टैली में 15वें स्थान पर आ गया है, जो 5वें दिन के खेल से पहले 27वें स्थान पर था। भारत के लिए 5वें दिन मेडल जीतने की शुरुआत एथलीट योगेश कथुनिया ने की, जिन्होंने मेंस डिस्कस थ्रो एफ56 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो F64 फाइनल में 70.59 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर भारत की स्वर्ण पदकों की संख्या तीन कर दी। 5वें दिन सबसे ज्यादा मेडल भारत ने बैडमिंटन में जीते। नितेश कुमार ने मेंस सिंगल्स पैरा बैडमिंटन फाइनल में गोल्ड मेडल जीता।

Paralympics games 2024 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 8 मेडल जीतकर 15वें स्थान पर

paralympic games 2024 इसके साथ ही सुहास यतिराज और थुलसिमति मुरुगेसन ने रजत पदक जीते, जबकि मनीषा रामदास ने कांस्य पदक हासिल किया। नित्या श्री सिवन ने भी महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तीरंदाजी में कांस्य पदक: बिना बांह की तीरंदाज शीतल देवी ने राकेश कुमार के साथ मिलकर पैरा तीरंदाजी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक जीता, जिससे भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा हुआ।आपको बता दें कि 5वें दिन के बाद, भारत अब कुल 15 मेडल के साथ 15वें स्थान पर है। मेडल टैली में चीन पहले स्थान पर है, जिनके पास 87 मेडल (43 गोल्ड, 30 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज) हैं। ग्रेट ब्रिटेन 29 गोल्ड मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अमेरिका 13 गोल्ड मेडल्स के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरालंपिक में देश की बढ़ती ताकत और प्रतिभा को दर्शाता है। भारतीय एथलीटों ने कठिन परिस्थितियों में अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment