Raipur में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्घाटन, अमित शाह ने ड्रग्स ट्रैफिकिंग पर किया संबोधन

  • Home
  • News
  • Raipur में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्घाटन, अमित शाह ने ड्रग्स ट्रैफिकिंग पर किया संबोधन
Raipur

Raipur में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्घाटन, अमित शाह ने ड्रग्स ट्रैफिकिंग पर की बात

Raipur :- Union Home Minister अमित शाह ने रविवार को Raipur के नवा रायपुर में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाह ने ड्रग्स ट्रैफिकिंग और नशे के कारोबार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात की।अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स ट्रैफिकिंग का ट्रेंड बदल रहा है और अब इसे रोकने के लिए अधिक सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा, “नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियों को जब्त किया जाए और इस संबंध में कोई भी झिझक न दिखाएं।” शाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं का उपयोग 1.45% और गांजे का उपयोग 4.98% है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी का सबसे बड़ा कॉरिडोर है।

यहां से महासमुंद, रायगढ़ और बस्तर होते हुए 15 से ज्यादा राज्यों में गांजा तस्करी की जाती है। पिछले पांच सालों में गांजा और ड्रग्स के 5000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांजा का कारोबार सिर्फ एक या दो गैंग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि ओडिशा और आंध्र के कई गांव भी इस में शामिल हैं।पिछले पांच वर्षों में नशीली दवाओं के कारोबार में 961 मुकदमा दर्ज किए गए हैं, जिसमें 1492 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 2019 में राज्य में चरस का नाममात्र भी नहीं था, लेकिन 2023 तक 16 मुकदमा दर्ज किए गए हैं और 30 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा, 11 लोगों को एमडीएम (मिथाइल डैम्फेटामाइन) तस्करी करते हुए पकड़ा गया है।अमित शाह ने नशे के खिलाफ लड़ाई को गंभीरता और पूरी रणनीति के साथ लड़ने की बात की। उन्होंने कहा, “ड्रग्स के अवैध व्यापार से अर्जित धन आतंकवाद और उग्रवाद को बढ़ावा देता है।
इसलिए, हमें ड्रग्स की तस्करी, नेटवर्क के विध्वंस, दोषियों की गिरफ्तारी और नशेड़ियों के पुनर्वास के चार सूत्रीय योजना पर चलना होगा।”शाह ने कहा कि एनसीबी का Raipur जोनल ऑफिस न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र में ड्रग्स पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने राज्यों में एनसीबी की उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि मोदी सरकार हर राज्य में एनसीबी के कार्यालय स्थापित करेगी।गृह मंत्री ने ड्रग्स के मामलों में वैज्ञानिक तरीकों का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने नार्को कॉर्डिनेशन मैकेनिज्म के तहत नियमित बैठकें और ‘मानस’ पोर्टल के उपयोग की सलाह दी। शाह ने कहा कि राज्य ड्रग्स के मामलों में वित्तीय जांच के लिए केंद्र की एजेंसियों की मदद ले सकते हैं और अंतरराज्यीय मामलों के लिए संयुक्त समन्वय समिति का उपयोग बढ़ाना चाहिए।इस तरह, रायपुर में एनसीबी कार्यालय की स्थापना और अमित शाह की सख्त निर्देशों से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा।

-Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)