PM MODI की ऐतिहासिक ब्रुनेई यात्रा

  • Home
  • News
  • PM MODI की ऐतिहासिक ब्रुनेई यात्रा
PM MODI

PM MODI दो दिनों की ब्रुनेई यात्रा पर रवाना हो गए हैं. सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रुनेई दारुस्सलाम का दौरा कर रहे हैं। यह यात्रा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। PM MODI की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। आपको ये भी बताते चले यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.क्या जा रहे है ,

क्या जा रहे है ,PM MODI की यात्रा,

1 . PM MODI की इस यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। दोनों देशों के नेता इस क्षेत्र में संभावनाओं और आपसी सहयोग पर चर्चा करेंगे, जो भविष्य में तकनीकी साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

2. द्विपक्षीय व्यापार और निवेश, भारत और ब्रुनेई के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देना भी इस यात्रा का एक मुख्य बिंदु है। भारत ने ब्रुनेई के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में 270 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। PM MODI इस यात्रा के दौरान ब्रुनेई के सुल्तान से बातचीत करके इस निवेश को और बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी चर्चा करेंगे।

3. हाइड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस आयात, भारत ब्रुनेई से हाइड्रोकार्बन का आयात करता है और वर्तमान में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इस यात्रा में इस मुद्दे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि भारत की ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

4.म्यांमार की स्थिति पर चर्चा, PM MODI और सुल्तान हसनल बोल्किया म्यांमार के हालात पर भी चर्चा करेंगे। म्यांमार की स्थिति दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, और इस पर चर्चा करना क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। PM MODI की ब्रुनेई यात्रा के बाद उनका सिंगापुर दौरा होगा, जहां वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है।

 

~ Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)