Nipah virus से पहली मौत केरल में 151 लोगों की निगरानी शुरू

  • Home
  • केरल
  • Nipah virus से पहली मौत केरल में 151 लोगों की निगरानी शुरू
Nipah virus

Nipah virus केरल में पहली मौत, स्वास्थ्य विभाग ने उठाए सख्त कदम

Nipah virus केरल के मलप्पुरम जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में 24 साल के व्याक्ति की Nipah virus संक्रमण से मौत हो गई है। यह इस साल राज्य में निपाह संक्रमण का पहला मामला है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा व्यक्ति की मौत के कारणों की जांच के बाद निपाह संक्रमण का संदेह हुआ, जिसके बाद उपलब्ध सैपल के परीक्षण के लिए भेजा गया। जांच के परिणाम में Nipah virus संक्रमण की पुष्टि की गई है। मृतक के संपर्क में आए 151 लोगों की सूची भी तैयार की गई है, जिन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। Nipah virus एक घातक संक्रमण है, जिसका इलाज और टीका अभी तक उपलब्ध नहीं है।Nipah virus (NiV) एक ऐसा वायरस है जो जानवरों और लोगों के बीच फैलता है (एक जूनोटिक वायरस)।

Nipah virus से मौत के बाद केरल में स्वास्थ्य प्रबंधन में बदलाव

यह मुख्य रूप से फल चमगादड़ों (जिसे फ्लाइंग फॉक्स भी कहा जाता है) के माध्यम से फैलता है, लेकिन सूअरों और बकरियों, घोड़ों, कुत्तों या बिल्लियों जैसे अन्य जानवरों के माध्यम से भी फैल सकता है। वायरस तब फैलता है जब:लोगों या जानवरों का संक्रमित पशु के शारीरिक तरल पदार्थ (रक्त, मल, पेशाब या लार) के साथ संपर्क होना। औऱ लोग संक्रमित पशुओं द्वारा संदूषित खाद्य पदार्थ खाते हैं। या लोग Nipah virusसे संक्रमित व्यक्ति की देखभाल करते समय उसके निकट संपर्क में रहते हैं। Nipah virus virus के प्रारंभिक लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं:
बुखार , सिरदर्द ,साँस लेने में कठिनाई, खांसी और खराब गला ,दस्त, उल्टी करना ,मांसपेशियों में दर्द और गंभीर कमजोरी |

 

~Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)