Monkeypox का पहला केस दिल्ली में: मरीज की हालत स्थिर, सरकार ने बढ़ाई निगरानी
भारत में Monkeypox का पहला मरीज दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि26 वर्षीय यें व्याक्ति हरियाण के हिसार का रहने वाला है हाल ही में विदेश से यात्रा कर लौटने के बाद Monkeypoxके पश्चिमी अफ्रीकन क्लेड-2 से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुष्टि की है कि इस स्ट्रेन से किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति का खतरा नहीं है, और मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। मंकीपाक्स के मरीजों के इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

हालांकि, मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल लोगों के बीच संक्रमण फैलने का कोई संकेत नहीं है। फिर भी, एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यह इस वर्ष दिल्ली में Monkeypox का पहला मामला है। मरीज की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं बताई है
~ Khushi Sharma
