Kolkata Doctor Murder Case: पोलीग्राफ टेस्ट में आरोपी संजय रॉय ने किए चौंकाने वाले खुलासे

  • Home
  • News
  • Kolkata Doctor Murder Case: पोलीग्राफ टेस्ट में आरोपी संजय रॉय ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Kolkata Doctor Murder Case: पोलीग्राफ टेस्ट में आरोपी संजय रॉय ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Kolkata Doctor Murder Case में आरोपी संजय रॉय ने पोलीग्राफ टेस्ट के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के अनुसार, टेस्ट में संजय रॉय ने अपराध में ख़ुद का शामिल रहना स्वीकार कर लिया है और पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इस मामले में डॉक्टर के रहस्यमय तरीके से हत्या होने के बाद पुलिस ने संजय रॉय को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में संजय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था, लेकिन पोलीग्राफ टेस्ट के दौरान उसने कई ऐसी बाते सामने आई हैं, जो उसके अपराध में संलिप्त होने की ओर इशारा करती हैं। पुलिस के अनुसार, संजय रॉय और मृत डॉक्टर के बीच विवाद थे, जो इस हत्या की वजह बन सकते हैं। पोलीग्राफ टेस्ट के परिणामों के बाद, पुलिस अब इस मामले में और गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित संदिग्धों को भी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोलीग्राफ टेस्ट से मिली जानकारियों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा सच सामने लाने की कोशिश की जाएगी। संजय रॉय द्वारा किए गए खुलासों से मामले में कई नई कड़ियाँ जुड़ गई हैं, जिससे पुलिस को मामले को सुलझाने में मदद मिल रही है। डॉक्टर की हत्या का यह मामला कोलकाता में ही नही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बेसब्री से इस केस के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

– Khushi sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)