J&K जम्मू-कश्मीर में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि J&Kमें अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहली बार हैं जब मतदान होने जा रहे है . चुनाव तीन चरणों में होंगें 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को की जाएगी।
J&K में धारा 370 हटने के बाद
पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदू, जिन्हें अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का स्थायी निवासी बनने का अधिकार मिला है, पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि उन्होंने सात दशकों तक इस अधिकार के लिए संघर्ष किया था .
भारतीय जनता पार्टी की तैयारी तेज
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के सभी उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर ली गई है. पार्टी आज (सोमवार) रात तक या कल सुबह तक इन नामों की घोषणा कर सकती है. पहले जम्मू रीजन के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में 40 से 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी चुनाव की तैयारियों में तेजी ला दी है। पार्टी ने तय किया है कि वह इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन J&K घाटी की उन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जहां भाजपा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के सभी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है, और इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
– khushi sharma
