Howrah सचिवालय के लिए विरोध मार्च, 6000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
Howrah पश्चिम बंगाल के स्थित सचिवालय नबन्ना तक एक छात्र संगठन द्वारा आयोजित विरोध मार्च को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज शहर में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सुरक्षा को चप्पे-चप्पे पर बढ़ा दिया गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर बेटी के लिए इंसाफ की मांग को लेकर आज मंगलवार को कोलकाता और Howrah में भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने ‘नबन्ना अभियान’ मार्च निकाला. पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और उनको तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. उन पर वाटर कैनन भी छोड़ा गया.
कोलकाता पुलिस और Howrah सिटी पुलिस ने नबन्ना के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की है। नबन्ना के आसपास 19 जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, और अन्य प्रमुख स्थानों पर पांच एल्युमीनियम बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। सुरक्षा में इजाफा करते हुए कॉम्बेट फोर्स, हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वॉड (एचआरएफएस), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), और वाटर कैनन को भी तैनात किया गया है। इसके अति रिक्त, इलाके की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी .मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस विरोध मार्च को प्रशासन ने अवैध करार दिया है।
पश्चिम बंगाल में यह पहली बार हो रहा है जब प्रशासन ने बेटियों के इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। हालांकि, इजाजत नहीं मिलने के बावजूद कई संगठनों, छात्रों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। सरकारी कर्मचारी Howrah मैदान से नबन्ना की ओर रैली करेंगे, जबकि छात्र सतरागाछी से नबन्ना की ओर मार्च करेंगे प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए यह कठोर कदम उठाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
-Khushi Sharma
