Haryana elections तारीख बदलने की मांग BJP और INLD
Haryana विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। election Commission ने vote की तारीख 1 अक्टूबर निर्धारित की है, लेकिन अब BJP और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) ने इस तारीख में बदलाव की मांग की है। दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र लिखा है। मंगलवार, 27 अगस्त तक इस मांग पर कोई फैसला होने की संभावना है।BJPऔर INLD की मांग के पीछे लंबी छुट्टियों का हवाला दिया जा रहा है। दोनों पार्टियों का कहना है कि 28 और 29 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर को मतदान है और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती की छुट्टियां हैं।पार्टी नेताओं का कहना है कि इन छुट्टियों के कारण कई लोग 30 सितंबर की छुट्टी लेकर लंबा वीकेंड बना सकते हैं। इस स्थिति में मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है क्योंकि बहुत से लोग छुट्टियों पर जा सकते हैं और vote के दिन voters कम हो सकते हैं।
विपक्ष ने इस मांग को BJP की चुनावी हार के डर से जोड़कर देखा है। Former Chief Minister Bhupendra Hooda ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो तारीख तय की है, उसी अनुसार चुनाव होना चाहिए। हुड्डा का कहना है कि Haryana के लोग BJP की सरकार को सत्ता में एक दिन भी देखना नहीं चाहते। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी कहा कि इस मांग से पता चलता है कि BJP चुनाव से कितनी डरी हुई है।BJP ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा कि अगर चुनाव कल भी हो, तो भी BJP तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने दो दिनों तक चली मैराथन बैठक में हर विधानसभा सीट के लिए तीन से चार संभावित उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दी है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग इस मांग पर विचार करेगा और मतदान की तारीख बदलेगा? इस पर मंगलवार, 27 अगस्त को फैसला होने की संभावना है। चुनाव आयोग की एक मीटिंग होने की उम्मीद है|
Pooja Mishra
