Hardik natasha ने 4 साल बाद खत्म किया अपना रिश्ता
hardik natasha ने किया अपना रिश्ता खत्म करने का ऐलान , सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दोनों ये जानकारी दी .
क्रिकेटर हार्दिक पांडेया और माडल नताशा स्टैनकोविक ने शादी के 4 साल बाद अलग होने का ऐलान कर दिया है .Indian Premier League [IPL] 2024 के समय से ही दोनो के सेपरेशन की खबरें सामने आ रही थी . दोनो ने सोशल मीडिया पर भी एक- दूसरे को अनफालो कर दिया था . दोनों को किसी भी पब्लिक इवेंट में भी एक साथ नहीं दिखा जा रहा था . जिसकी वजह उनके अलग होने की खबर पुख्ता होती चली गई। लेकिन अब एक संयुक्त बयान के साथ दोनो ने इसकी पुष्टि कर दी है .
आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा ने दो बार शादी की थी। पहले पहले 2020 में लॉकडाउन के बीच ही कपल ने एक निजी समारोह में शादी की। फिर इसके बाद 2023 में साल फरवरी में भी हार्दिक और नताशा ने दोबारा ग्रैंङ वेंडिग की थी ।
दोनों ने अपने instagram post में लिखा चार साल साथ बिताने के बाद, हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ दे दिया, और हमें लगता है कि यह फैसला हम दोनों के लिए सबसे अच्छा है। साथ में बिताए अच्छे पलों, आपसी सम्मान और साथी के रूप में एक-दूसरे के साथ बढ़ने के बाद यह फैसला हमारे लिए बहुत मुश्किल रहा है।’
दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य को लेकर भी लिखा, ‘अगस्त्य हम दोनों के जीवन का केंद्र रहेगा और हम दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे। दोनो ने इस काठिन समय में पाइवसी और साथ की मांग की . आपको क्या लगता है comment करके comment box में जरुर बताए ऐसे ही खबरो के लिए जुङे रहे नीतिपथ से जय हिन्द |
नीतिपथ के लिए khushi sharma की रिपोर्ट
