Gujarat में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। बीते बुधवार 25 और लोगों की मौत की खबर आई है। ये मौतें भारी बारिश के कारण हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के 12 जिलों के लिए 29 अगस्त को भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।मध्य गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा , जामनगर और पोरबंदर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

वडोदरा में विश्वामित्री नदी उफान पर है जिसके कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिसमें अजवा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति बिगड़ी है। गुजरात में भारी बारिश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से बुधवार को बात की थी। जिसमें उन्होंने राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।
बचाव और राहत कार्य जारी है।

-Khushi Sharma

