Ganesh Utsav के दौरान सूरत में पथराव पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

  • Home
  • गुजरात
  • Ganesh Utsav के दौरान सूरत में पथराव पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ganesh Utsav

Ganesh Utsav पर सूरत में पथराव पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया

सूरत के लालगेट इलाके में रविवार देर रात Ganesh Utsav के दौरान एक पंडाल पर पथराव की घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पथराव के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रोटेस्ट करने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पथराव करने वाले सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से 2 नाबालिग हैं। इसके साथ ही, पथराव का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
आईये आपको बता दें कि यह पुरा मामला कैसे शुरु हुआ यह घटना सैयदपुरा इलाके में स्थित ‘वरियावी चा राजा’ गणेश प्रतिमा के पास रात करीब 10:30 बजे हुई। 6 युवक एक टेंपो में सवार होकर आए और पंडाल पर पथराव कर दिया। आयोजकों ने भागते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग पुलिस थाने पर पहुंच गए, जिससे दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पथराव की घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस थाने का घेराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की।

Ganesh Utsav के दौरान सूरत में पथराव पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Ganesh Utsav इस हिंसा में डीसीपी विजय गुर्जर समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाके की इमारतों से भी पथराव किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में लाठीचार्ज किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे। पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी और पीसीबी की टीमें भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। आपको बता दें कि पुलिस की उपस्थिति में सोमवार सुबह की आरती शांतिपूर्वक संपन्न हुई। गणेश पंडाल के आयोजकों ने बताया कि पथराव के बावजूद गणेश प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर सूरत के सांसद मुकेश दलाल और विधायक कांति बलर मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सांसद मुकेश दलाल ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस बल की मौजूदगी में इलाके की निगरानी की जा रही है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

~ Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)