Amit Shah का महाराष्ट्र दौरा: चुनावी रणनीति और महायुति की एकता पर जोर

  • Home
  • राजनीति
  • Amit Shah का महाराष्ट्र दौरा: चुनावी रणनीति और महायुति की एकता पर जोर
Amit Shah का महाराष्ट्र दौरा

Amit Shah का महाराष्ट्र दौरा: चुनाव पूर्व रणनीति और विवादास्पद बयानों पर चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने रविवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और अजित पवार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक शाह के दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान सहयाद्री राजकीय अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनावों की तैयारी और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर लोगों की प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की गई।महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, और इस संदर्भ में शाह ने बीजेपी नेताओं को चुनावी रणनीति पर ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में दिए गए विवादास्पद बयानों पर भी चर्चा की गई।बीजेपी सूत्रों के अनुसार, Amit Shah ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक विवादों से बचने और महायुति में एकता की छवि प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीतने की क्षमता वाले उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए और विरोधियों के फेक नैरेटिव का प्रभावी जवाब देना चाहिए।

Amit Shah ने बीजेपी के आंतरिक सर्वे पर भी चर्चा की और पार्टी के कुछ विधायकों के प्रदर्शन को संतोषजनक नहीं माना। उन्होंने बीजेपी नेताओं को राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों और योजनाओं को व्यापक जनसमर्थन दिलाने का आदेश दिया और सीटों के वितरण पर उचित फैसला लेने को कहा।गणेश चतुर्थी के मौके पर शाह ने ‘लालबाग के राजा’ के पूजा पंडाल में माथा टेका और बप्पा के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गए। Amit Shah का परिवार हर साल ‘लालबाग के राजा’ के चरणों में मत्था टेकने मुंबई आता है।इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अमित शाह के मुंबई दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मणिपुर में आज भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और गृह मंत्री मुंबई में आकर मजे उड़ा रहे हैं। मणिपुर में जाइए, जम्मू-कश्मीर जाइए। मुंबई में आपका काम क्या है, मणिपुर में जाने की हिम्मत दिखाइए।”अमित शाह की महाराष्ट्र यात्रा और चुनाव पूर्व रणनीतिक बैठकों ने राज्य की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर नई चर्चा को जन्म दिया है।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)