Thak Thak और Khujli gang के बाद Jhansa gang की एंट्री

  • Home
  • News
  • Thak Thak और Khujli gang के बाद Jhansa gang की एंट्री
thak thak gang

Thak Thak और Khujli gang के बाद Jhansa gang की एंट्री

Thak Thak और Khujli gang के बाद Jhansa gang की एंट्री यह तीनो गैंग के लुटने के अपने अपने तरीके है और इन के तरीके आपको इनके नाम से ही पता चल रहा होगा इन तीनो गैंग ने दिनदहाङे लुट के वारदात को  अजांम दिया है जो की काफी चौकांने वाला है आखिर कैसे देता है झांसा गैंग लुट को अजांम  यह गैंग लोगों से जूलरी या अन्य कीमती चीज के बदले कैश देने का झांसा देता हैं और ठगी को अंजाम देता हैं इस गैंग के बारे में गांधी विहार में रहने वाली दर्शना शर्मा ने पुलिस को बताया  वह शनि बाजार गई थीं। रास्ते में दो अनजान लड़के मिले। एक ने गाजियाबाद का रास्ता पूछा। तभी दूसरे लड़के ने कहा कि हमारे पास 7 लाख रुपये हैं। आप इन्हें रख लो और बदले में पहनी हुई जूलरी दे दो। उसने कहा कि उन्हें बिहार जाना है। डर है कि रास्ते में कोई पैसे न छीन ले। महिला ने पहले तो मना कर दिया फिर महिला का दावा है कि उन्होंने अजीब सी गंध के साथ हिप्नोटाइज कर दिया। उसके बाद लड़के महिला को ढाबे के पास ले गए और हाथों में पहनी हुई 60 ग्राम की सोने की चार चूड़ियां, 25 ग्राम का लॉकेट और गोल्ड चेन उतरवा ली। बदले में महिला के थैले में एक पैकेट रख दिया और कहा कि इसमें 7 लाख रुपये हैं। एक रुमाल में कुछ बांध कर रख दिया और कहा कि इसमें सोने की चूड़ियां हैं। साथ ही कहा कि अगर आपको पैसे नहीं चाहिए हों तो वापस आ जाना, हम यहीं मिलेंगे। महिला घर पहुंची। रुमाल चेक किया तो उसमें दो नकली कड़े निकले। पैकेट में दो अखरोट और मुरमुरे थे।जब महिला तुरंत उसी जगह पर दुबारा गई तो दोनों लड़के गायब थे। पुलिस ने e-प्रमाण App से अखरोट, मुरमुरे की वीडियोग्राफी कर उन्हें सीज किया। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वही, इसके बाद झांसा गैंग इसी तरीके से एक और वारदात शाहबाद डेयरी में अंजाम दिया। पीड़ित शैलेश ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले दोपहर 2:30 बजे बस स्टैंड पर थे। वहां दो लड़के आए। वे बोले कि उनकी अपने मालिक से अनबन हो गई है। वे वहां से 30 हजार रुपये कैश उठा लाए हैं। हमारा मालिक हमें ढूंढते हुए यहां आ सकता है। तुम हमारा बैग ले लो और अपना बैग हमें दे दो उसके बाद कंधे पर लटका बैग शैलेश से जबरन ले गए और अपना बैग दे गए। शैलेश ने बैग खोलकर देखा तो उसमें दो फटी हुई जींस मिलीं। शैलेश के बैग में मोबाइल, कैश और कुछ कीमती सामान था। शाहबाद डेयरी पुलिस ने बीएनएस की धारा में सीजर कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदात के पीछे एक ही गैंग हो सकता है क्युकि दोनों वारदात का तरीका बिलकुल सेम है ऐसे ही खबरो के लिए जुङे रहे नीतिपथ से आपकी क्या राय है comment box में जरुर बताए |

नीतिपथ के लिए पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)