Delhi-NCR में भारी बारिश: सड़कें जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी की Red Alert
Delhi-NCR में रविवार को भारी बारिश के वजह से सड़कें पानी से काफी ज्यादा भर गई । सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश का सिलसिला जारी था। जिसके वजह से उमस भी कम थी। लेकिन दोपहर के बाद से बारिश काफी तेज हो गई जिससे कई इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई जिसने कई इलाकों को प्रभावित किया।
नोएडा समेत Delhi-NCR में बारिश में काफी तेजी आई। कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। इस वजह से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना भी करना पङ रहा है। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है, और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
इस वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया जिसमें उन्होनें कहा कि बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। फिसलन की वजह से ड्राइविंग करने में कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा, निचले इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इस वजह से कही आने जाने भी काफी परेशानीयों हो सकती है
–Pooja Mishra
