Bihar Health Dept. Alert:Monkeypox के संभावित खतरे पर एहतियाती कदम और परामर्श जारी

  • Home
  • बिहार
  • Bihar Health Dept. Alert:Monkeypox के संभावित खतरे पर एहतियाती कदम और परामर्श जारी
Bihar Monekypox

Bihar Mein Monkeypox Khatre Par Health Dept. Alert Jari

Bihar में Monkeypox के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन और अस्पतालों को मंकीपॉक्स को लेकर परामर्श जारी किया है, जिसमें अधिकारियों से लोगों को इस विषाणु जनित बीमारी के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। पटना जिला प्रशासन ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हेल्थ डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फिलहाल बिहार में Monkeypox का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पटना हवाई अड्डे पर पिछले 21 दिनों में आए सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जानकारी एकत्र करने को कहा गया है।

केंद्र और राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श के बाद 24 घंटे के भीतर हेल्थ डेस्क स्थापित किया जाएगा। Monkeypox के लक्षण और सावधानियां: स्वास्थ्य विभाग ने Monkeypox के इलाज और लक्षणों को लेकर भी जानकारी दी है। Monkeypox एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सूजे हुए लिम्फ नोड, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, और थकावट शामिल हैं।

– संक्रमित मरीजों को दूसरों से अलग रखें।
– हाथों को साबुन और पानी से धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
– संक्रमित व्यक्ति के पास होने पर मास्क और दस्ताने पहनें।
– संक्रमित व्यक्तियों के साथ चादर, बिस्तर, या तौलिया साझा न करें।
– संक्रमित व्यक्ति के कपड़े अन्य कपड़ों के साथ न धोएं।
– लक्षण दिखने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग न लें।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)