Bangladesh बाढ़ त्रासदी: अब तक 15 की मौत, पाकिस्तान ने दी मदद की पेशकश

  • Home
  • News
  • Bangladesh बाढ़ त्रासदी: अब तक 15 की मौत, पाकिस्तान ने दी मदद की पेशकश
Bangladesh बाढ़ त्रासदी: अब तक 15 की मौत, पाकिस्तान ने दी मदद की पेशकश

Bangladeshइस समय 30 साल की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हो गए हैं। कई जिलों में लगातार बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। बाढ़ की वजह से गांवों, शहरों और खेतों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बांग्लादेश की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, जहां एक ओर देश शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंसक घटनाओं की वजह से परेशान है . इससे 12 जिले में करीब 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में हजारों घर जलमग्न हो गए जिसकी वजह से कई परिवारों को दूसरे इलाके में शरण लेनी पड़ी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश में आई बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है .

भारत पर बिना चेतावनी दिए पानी छोड़ने का आरोप

Bangladesh में इस बाढ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है . बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कुछ नेता समेत खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं ने भी इस बाढ़ के लिए भारत को दोषी बताया था। शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले छात्रों के लीडर नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि भारत ने बिना चेतावनी पानी छोड़ दिया। अब नाहिद बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार हैं।
BNP पार्टी के संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर त्रिपुरा में गोमती नदी पर बने डंबूर बांध का दरवाजा खोला,जिसकी वजह से इतनी भीषण बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश के लोगों की परवाह नहीं है। सोशल मीडिया पर भी भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। बांध के पुराने वीडियो को यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि भारत ने पानी छोड़कर बांग्लादेश में बाढ़ ला दी है। कई ऐसे पोस्ट वायरल हैं जिनमें दावा किया गया है कि भारत ने जानबूझकर बांग्लादेश में पानी छोड़ा, क्योंकि वह शेख हसीना के हटने से नाराज है।

Khushi sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)