Andhra Pradesh के अनकापल्ली जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा
Andhra Pradesh के अनकापल्ली जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें फार्मा यूनिट में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 17 लोगों की जान चली गई और 50 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के समय कंपनी परिसर में करीब 300 कर्मचारी मौजूद थे।हादसा अचुतापुरम स्थित दवा कंपनी एसिएंटिया में लंच ब्रेक के दौरान हुआ, जब रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद कंपनी में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इमारत की पहली मंजिल का स्लैब विस्फोट के जोर से ढह गया, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई हुई।Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, उन्होंने जिला कलेक्टर से स्थिति की जानकारी ली और घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस घटना के बाद कंपनी के बाहर कर्मचारियों ने पीड़ितों के लिए मुआवजे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Andhra Pradesh के हादसे ने स्थानीय गांवों में भी दहशत फैला दी है, और लोग विस्फोट की आवाज सुनकर दहशत में आ गए।यह हादसा एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा के मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है, और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह दुर्घटना लापरवाही का परिणाम थी या कोई तकनीकी खामी।
