बाबा सिद्दीकी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • Home
  • Trending News
  • बाबा सिद्दीकी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सलमान खान को धमकी

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों के द्वारा हमला किया गया था. जिसमें छह राउंड फायरिंग में , एक गोली सिद्दीकी के सीने में भी लगी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इस पोस्ट में गैंग ने चेतावनी दी है कि जो भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करेगा, उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके किसी साथी को नुकसान पहुँचाया जाएगा, तो वे इसका जवाब देने से पीछे नहीं कल यानि 13 अक्टूबर को उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया और फिर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया।

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

उनका अंतिम संस्कार रात 8:30 बजे मरीन ड्राइव के बड़े कब्रिस्तान में किया जाएगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी एक जाने पहचाने व्यक्ति थे। क्योकि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के बीच सुलह कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे उनके निधन को फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी शोक देखने को मिललता है ।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों—गुरमेल (हरियाणा), धर्मराज (उत्तर प्रदेश), और प्रवीण सोनकर (पुणे)—को गिरफ्तार किया है। जबकि शिव (उत्तर प्रदेश), जीशान अख्तर (पंजाब), और शुभम सोनकर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार किए गए गुरमेल को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जबकि धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि इस साल अप्रैल में लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर पर फायरिंग भी करवाई थी।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)