PM Internship योजना: 1 करोड़ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
PM Internship योजना ने आधिकारिक तौर पर अपनी Registration process start कर दी है, जो 1 करोड़ युवाओं के लिए एक golden Opportunity है।1.5 लाख युवाओं ने इसमे अपनै Registration कर दिया है | यदि आप Application डालना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pminternship.mca.gov.in। Registration के लिए, वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और Registration लिंक पर क्लिक करें।
अपनी जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। खास बात यह है कि Registration के लिए कोई फिस नहीं है।इस इंटर्नशिप के eligibility के लिए, applicant को हाई स्कूल शिक्षा पूरी करनी होगी और आईटीआई, पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए या बीफार्मा जैसी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करने वाले candidates की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
PM Internship योजना: युवाओं के लिए 12 महीने की इंटर्नशिप, ₹6,000 ग्रांट और ₹5,000 स्टाइपेंड
ऑनलाइन या distance education में nominated Students भी apply कर सकते हैं।इस योजना के तहत इंटर्न को 12 महीने की अवधि के लिए हर महीने ₹5,000 का stipend मिलेगा, जिसमें 500 रुपये कंपनी से और 4,500 रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इसके साथ ही, इंटर्न को आकस्मिक खर्चों को कवर करने के लिए ₹6,000 का one-time financial grant भी मिलेगा।
यह एक अच्छा अवसर है, जिसमें आप वास्तविक अनुभव हासिल कर सकते हैं, अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं और अपनी नौकरी की संभावनाओं को सुधार सकते हैं। अगर आप अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाएं। जल्दी करें और अपने Application भेजें। अधिक जानकारी के लिए pminternship.mca.gov.in पर जाएं। इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें, ताकि हम सभी मिलकर युवाओं के भविष्य को मजबूत कर सकें!
–Pooja Mishra
