बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा, एक युवक की मौत से तनावपूर्ण हालात

  • Home
  • Trending News
  • बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा, एक युवक की मौत से तनावपूर्ण हालात
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

बहराइच: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा,एक युवक की मौत

बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा माता विसर्जन जुलूस के वक्त हुई हिंसा ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। घटना के पांच घंटे बाद भी माहौल शांत नहीं हो पा रहा , जिससे श्रद्धालुओं ने प्रतिमा वापस गांव ले जाने का फैसला लिया। पूर्व चेयरमैन राजेश निगम के देख – रेख में श्रद्धालुओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।

घटना रविवार को हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में हुई, जब जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर अचानक पथराव शुरू हुआ। मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा किए गए इस पथराव के बाद फायरिंग हुई, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।सोमवार को रामगोपाल के शव के गांव लौटने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा।DM मोनिका रानी ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों की बात कही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिगड़ते हालात को देखते हुएADG (कानून-व्यवस्था) और STF प्रमुख को बहराइच भेजने का आदेश दिया है।समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना को दुखद बताया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह घटना जांच का विषय है और सभी को मिलकर शांति कायम करने में योगदान देना चाहिए।पुलिस और प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)