Gaurav Taneja और रितु राठी की Married Life पर उठा विवाद: Social Media पर Viral वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

  • Home
  • Trending News
  • Gaurav Taneja और रितु राठी की Married Life पर उठा विवाद: Social Media पर Viral वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं
Gaurav Taneja और रितु राठी

फ्लाइंग बीस्ट’ नाम से मशहुर YouTuber Gaurav Taneja और उसकी पत्नी रिंतु राठी अपनी पसर्नल लाइफ के चलते चर्चा में है . दरसल इन खबरों की शुरुआत प्रेमानंद जी महाराज के सतसंग से होती है. जहां रितु राठी प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखाई दीं और आवाज में काफी दर्द के साथ शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा सवाल करती हैं. वो कहती हैं कि अपने पति से सच्चे दिल से प्यार करती हैं लेकिन उन्हें बदले में छल, कपट,अपमान और ताने ही मिले हैं.

वह वीडियो में प्रेमानंद महाराज से पूछती हैं कि क्या वह कोर्ट का रुख करें या फिर भगवान की शरण में रहकर अपनी जीवनयापन करें.अब इस वीडियो के वाइरल होने के बाद Gaurav Taneja ने अपने इस्टाग्राम पर एक लंबा – चौडा नोट लिखा. जहां उन्होंने कहा कि वह अपने और अपने बच्चों की मां के लिए चुप रहेंगे. बेशक इसके लिए उन्हें नफरत के साथ ही जीना क्यों न पड़े. उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्द ही आदमियों को विलेन बना देते हैं.

क्योंकि वह रो नहीं सकते. बोल नहीं सकते. खुद को एक्सप्रेस नहीं कर पाते. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर धाराणाएं न बनें. आपको बता दें दोनो की शादी साल 2016 में हुई थी . और कपल की 2 बेटिया भी है . इस मामले पर अब रितु राठी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है

Gaurav Taneja और रितु राठी की शादीशुदा जिंदगी पर सवाल: वायरल वीडियो से मची हलचल

उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं अपने बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं.‘ इसके साथ ही लोगों से अपील की कि वे तनेजा को खलनायक बनाना बंद करें. उन्होंने तनेजा के उन शब्दों को भी दोहराया, जिन्होंने तलाक की अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पुरुष बहुत जल्दी खलनायक बन जाते हैं.’ रितु ने यह भी कन्फर्म किया कि ‘भजन मार्ग’ से वायरल हुए वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वो खुद हैं.

Gaurav Taneja इंस्टाग्राम पर ‘तलाक रियलिटी चेक’ टाइटल से एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स की आलोचना करते हुए कहा, ‘शादी दो लोगों के बीच होती है. पति-पत्नी के बीच एक छोटी-सी बात हुई. उसे (Gaurav Taneja) लगा कि वह सही है, मुझे लगा कि मैं सही हूं. वह जिद्दी हो गया, मैं भी जिद्दी हो गई.’उन्होंने रुंधे गले से आगे कहा, ‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे बताएंगे कि वह किस तरह का आदमी थी.

मैं उसे अंदर से जानती हूं. मुझे आपसे सुनने की जरूरत नहीं कि वह सच्चा था या नहीं. वफादार था या नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे हर परिस्थिति से गुजरते देखा है.’
रितु ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के सपोर्ट की जरूरत नहीं है. इसके अलावा उन्होंने समाज को अफवाहें फैलाने के लिए भी दोषी ठहराया.

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)