America की राजनीति में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पहले ट्रंप और अब कमला हैरिस पर फायरिंग . मंगलवार की रात एरिजोना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति Kamla Harris के आफिस पर गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि देर रात किसी ने ऑफिस पर फायरिंग की।
America की राजनीति में बढ़ता तनाव
न्यूयॉर्क पोस्ट को पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के चुनावी अभियान कार्यालय के पास गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, गोलीबारी के समय ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन इस घटना ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सुरक्षा चिंताओं के बीच कमला हैरिस के ऑफिस पर फायरिंग
पुलिस के डिटेक्टिव्स घटना स्थल पर जांच कर रहे हैं और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। इससे पहले भी, 16 सितंबर को Kamla Harris के इसी ऑफिस पर पेलेट गन या बीबी गन से हमला किया गया था। यह घटना डेमोक्रेटिक अभियान के कार्यालय पर दूसरी बार हमला है, जिससे चुनावी माहौल में तनाव और भी बढ़ गया है।
ये घटनाएं आने वाले राष्ट्रपति चुनाव की सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती हैं और राजनीतिक तनाव को और अधिक बढ़ा रही हैं।
Khushi Sharma
