दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1000 रुपये

  • Home
  • Trending News
  • दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1000 रुपये

दिल्ली में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना विधानसभा चुनाव से पहले लागू की जाएगी, जिससे लगभग 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करते हुए इस योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और इसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।गहलोत ने कहा, “हमारा वादा है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। इस योजना के लिए बजट पहले ही आवंटित किया जा चुका है।” दिल्ली के वार्षिक बजट 2024-25 में इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।आने वाले विधानसभा चुनावों में इस योजना के लागू होने से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है। गहलोत ने अपने कार्यभार संभालते हुए सभी लंबित प्रस्तावों और योजनाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि सभी लंबित कार्यों को पूरा किया जाए ताकि अरविंद केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें।”इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके सफल Execution के लिए दिल्ली सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ऐसे ही और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)