PM नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां New York में भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान Pm मोदी से मिलने आई भारतीय प्रवासी महिला हेमा की आंखों में आंसू थे, और उन्होंने अपनी भावनाओं को साझा किया।हेमा ने कहा, “मैं बोस्टन से सिर्फ प्रधानमंत्री से मिलने आई हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मेरे लिए मोदी जी को करीब से देखना एक सपना था। आज मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे भगवान मिल गए हैं।” उन्होंने कहा कि उनका एक और सपना था कि वे पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टच करें।भारतीय प्रवासी प्रमोद ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से स्वागत करते हैं।”न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने PM मोदी का भव्य स्वागत किया। होटल के बाहर कई लोग भारतीय झंडे थामे हुए थे और “मोदी, मोदी” के नारे लगाते नजर आए। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने एक भारतीय लोकगीत पर सांस्कृतिक नृत्य का भी आनंद लिया।इससे पहले, PM मोदी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के पहले चरण में फिलाडेल्फिया में राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य क्वाड नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। PM मोदी का यह दौरा भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हो रहा है, जहां उन्होंने अपनी भावनाओं और सपनों को साझा किया। ऐसे ही और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद!
Pooja Mishra
