अभिनेता प्रवीण डबास सड़क दुर्घटना में घायल: अस्पताल में भर्ती
2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के अभिनेता प्रवीण डबास शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने प्रवीण के सभी टेस्ट कर लिए हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
उनके परिवार के लिए यह समय अत्यंत कठिनाई भरा है, और उनकी पत्नी, प्रीति झंगियानी, जो स्वयं एक अभिनेत्री हैं, अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।प्रवीण डबास प्रो पंजा लीग के co-founder भी हैं, जिसने एक बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। स्टेटमेंट में कहा गया, “यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रवीण डबास, प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर इस वक्त बांद्रा के होली फैमिली हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। शनिवार सुबह हुए कार एक्सीडेंट के बाद उन्हें यहां भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
यह उनके और उनके परिवार के लिए मुश्किल वक्त है और हम उनके साथ खड़े हैं।”प्रवीण डबास ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में सनी और बॉबी देओल की फिल्म ‘दिल्लगी’ से की थी। उन्होंने ‘माय नेम इज खान’, ‘घनचक्कर’, और ‘इंदू सरकार’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ में देखा गया था।प्रवीण के फैंस और बॉलीवुड उद्योग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे ही और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद!
–Pooja Mishra
