Kangana ranaut की फिल्म Emergency पर Bombay High Court में सुनवाई, CBFC को 25 सितंबर तक देना होगा फैसला

  • Home
  • Trending News
  • Kangana ranaut की फिल्म Emergency पर Bombay High Court में सुनवाई, CBFC को 25 सितंबर तक देना होगा फैसला

Bombay High Court में आज kangana ranaut की controversy फिल्म ‘Emergency  के संबंध में सुनवाई हुई। कंगना और जी स्टूडियो ने याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने CBFC (Central Board of Film Certification)पर आरोप लगाया कि फिल्म को पहले सर्टिफिकेट दिया गया था, लेकिन 6 सितंबर को रिलीज से चार दिन पहले अचानक रोक लगा दी गई।कोर्ट ने CBFC को आदेश दिया है कि वह 25 सितंबर तक फिल्म की सर्टिफिकेशन पर फैसला करे।

मामले की अगली सुनवाई भी इसी दिन होगी। सुनवाई के दौरान, CBFC ने नई कमेटी बनाने के लिए कोर्ट से समय मांगा।पिछली सुनवाई 4 सितंबर को हुई थी, जब कोर्ट ने CBFC से 19 सितंबर तक जवाब मांगा था। सिख समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति जताई है, उनका आरोप है कि फिल्म में उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। इस विवाद के चलते विभिन्न राज्यों में याचिकाएं दायर की गई हैं।

Bombay High Court में Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ पर सुनवाई: CBFC को 25 सितंबर तक का आदेश

याचिका में kangana और फिल्म के निर्माताओं ने आरोप लगाया कि CBFC ने मनमाने ढंग से फिल्म का सर्टिफिकेट रोक रखा है। CBFC के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने बताया कि Emergency के मेकर्स को पहले सिस्टम जनरेटेड ई-मेल मिला था, लेकिन बाद में आपत्ति आने के बाद इसे रोक दिया गया।हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई के दौरान CBFC के अधिकारियों को फटकार लगाई और सवाल किया कि कैसे वे बिना फिल्म देखे सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं।

कंगना के वकील ने कहा कि वे फिल्म में कोई बदलाव नहीं करेंगे और इसे उसी रूप में रिलीज करेंगे, जिस तरह से CBFC ने इसे पहले मंजूरी दी थी।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी इस मामले की याचिका पहले से दायर थी, जहां जबलपुर सिख संगत ने फिल्म और उसके ट्रेलर पर आपत्ति जताते हुए इसे बैन करने की मांग की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने CBFC को आपत्तियों पर विचार करने का आदेश दिया था।

Bombay High Court ने तुरंत आदेश देने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि पहले से ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट ने मेकर्स को सलाह दी कि उन्हें पहले अपनी दलीलें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सामने रखनी चाहिए थीं।फिल्म Emergency ‘ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह controversy में है। पंजाब में फिल्म के खिलाफ लगातार विरोध protest हो रहे हैं, और ट्रेलर में खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरांवाले के दिखाए जाने के बाद kangana को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

हाल ही में, विक्की थॉमस नामक एक व्यक्ति ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी कि यदि जरनैल सिंह को गलत तरीके से पेश किया गया तो कंगना को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।इस controversy फिल्म के भविष्य को लेकर सभी की निगाहें 25 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं। ऐसे ही और खबरों के लिए जुङे रहे नीतिपथ न्युज से जय हिन्द |

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)