प्रधानमंत्री मोदी 21-23 सितंबर को अमेरिका में QUAD लीडर्स समिट में करेंगे भागीदारी

  • Home
  • Trending News
  • प्रधानमंत्री मोदी 21-23 सितंबर को अमेरिका में QUAD लीडर्स समिट में करेंगे भागीदारी
अमेरिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे चौथे QUAD लीडर्स समिट में भाग लेंगे। यह समिट डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होगा, जिसकी hosting अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन करेंगे।इस समिट में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच पिछले वर्ष की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

सदस्य देशों के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं तैयार की जाएंगी।इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे। इस मंच पर वे वैश्विक मुद्दों पर भारत का नजरिया पेश करेंगे, जिसमें International cooperation और चुनौतियों पर चर्चा होगी।

QUAD समिट 2024: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

यह यात्रा क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर गंभीर बातचीत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर, वैश्विक अशांति के माहौल में QUAD समिट की चर्चा और भी प्रासंगिक हो गई है।अगले QUAD समिट की hosting भारत करेगा, जो भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।ऐसे ही न्यु अपडेट्स के लिए जुड़े रहें नीतिपथ न्यूज के साथ। जय हिन्द!

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)