IAS officer टीना डाबी की, जो अपनी कार्यशैली और सोशल मीडिया पर activity के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उनकी एक खास video ने सबका ध्यान अपनी और attract किया है।टीना डाबी इन दिनों राजस्थान के बाड़मेर में तैनात हैं। हाल ही में, वे जालीपा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां एक महिला सरपंच ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बोलकर सभी को हैरान कर दिया।जालीपा की सरपंच सोनू कंवर ने पारंपरिक पोशाक में मंच पर आकर टीना डाबी का स्वागत किया। घूंघट में रहते हुए, उन्होंने कहा,”I am happy to be a part of this day.
महिला शक्ति का प्रदर्शन: टीना डाबी और सरपंच सोनू कंवर की प्रेरणादायक कहानी
First of all, I welcome our Collector Tina Madam.”सोनू के अंग्रेजी में बोलने पर टीना डाबी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने ताली बजाकर सरपंच की सराहना की। सोनू ने अपने भाषण के दौरान सबका ध्यान खींचा, और वहां उपस्थित सभी लोगों ने उनकी तारीफ की।इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग महिला सरपंच की हिम्मत और हुनर की सराहना कर रहे हैं।
टीना डाबी ने हाल ही में बाड़मेर जिले की कलेक्टर का पद संभाला है। इससे पहले, वे जैसलमेर की कलेक्टर थीं और हाल ही में मैटरनिटी लीव से लौटने के बाद बाड़मेर की कमान संभाली है।सोनू कंवर का भाषण इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकती हैं। यह न केवल सरपंच की उपलब्धि है, बल्कि राजस्थान की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन गई है।इस तरह की प्रेरणादायक घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि हिम्मत और मेहनत से हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं। ऐसे ही खबरों के लिए जुड़े रहें नीतिपथ के साथ।जय हिंद!
Pooja Mishra
