Kashmir Encounter: भागते आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई

  • Home
  • Trending News
  • Kashmir Encounter: भागते आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई
Kashmir में बड़ी मुठभेड़

Kashmir में बड़ी मुठभेड़: तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में शांति

Kashmir के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आतंकी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि आतंकी फायरिंग के बाद घायल होकर जमीन पर गिर गया। हालांकि उसने रेंगते हुए फिर से बंदूक उठाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों की गोलियों की बौछार से वह वहीं ढेर हो गया। आपको बता दे कि यह मुठभेड़ शनिवार को पट्टन इलाके के चक टापर क्रीरी गांव में हुई थी, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।

[video_player file=”https://nitipath.com/wp-content/uploads/2024/09/nitipath-1.mp4″]

अधिकारियों ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। सेना के 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ ने जानकारी दी कि खुफिया एजेंसियों से आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई थी।

आतंकवादी एक खाली इमारत में छिपे हुए थे और सुरक्षाबलों पर लगातार भारी गोलीबारी कर रहे थे, जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की और इलाके में शांति स्थापित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Khushi Sharma 

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)