Omar Abdullah की धमकी: Jammu – Kashmir को राज्य दर्जा दिलाने सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना”

  • Home
  • Trending News
  • Omar Abdullah की धमकी: Jammu – Kashmir को राज्य दर्जा दिलाने सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना”

Omar Abdullah की धमकी: Jammu – Kashmir राज्य दर्जा सुप्रीम कोर्ट

Omar Abdullah नेJammu – Kashmir के राज्य दर्जे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी दीनेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता Omar Abdullah ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में Jammu – Kashmir को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। Omar Abdullah ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिलाना है। उन्होंने कहा कि शुरू में मुख्यमंत्री की शक्तियां बहुत सीमित होंगी, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक अस्थायी स्थिति होगी। “हमारा मानना है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। अगर हमें यह स्वेच्छा से नहीं मिलता है, तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ,उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि 2019 मेंJammu – Kashmirकी विशेष स्थिति को समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद में वादा किया था कि राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी विधानसभा से यह मांग पूरी होगी, भले ही वर्तमान विधानसभा उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।Jammu – Kashmir में विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होंगे, और नतीजों का ऐलान 8 अक्टूबर को किया जाएगा। यह Jammu – Kashmir में एक दशक में होने वाला पहला विधानसभा चुनाव है और 2019 में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद भी पहला चुनाव है..और इस चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं|

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)