Jabalpur-Nizamuddin Express: डिब्बे में पानी रिसाव, रेलवे कार्रवाई
Jabalpur-Nizamuddin Expressके एक डिब्बे की छत से पानी का रिसाव होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है , विडियो के सामने आने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल कार्रवाई की। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के मुताबिक यह घटना सोमवार की है और सूचना मिलते ही दमोह, सागर (MP) और झांसी (UP) स्टेशनों पर संबंधित अधिकारियों ने शिकायत का निपटारा किया। वहीं, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए टिप्पणी की, “रेल मंत्री जी, क्या बात है! आपने तो यात्रियों को ट्रेन में झरने की सुविधा दे दी। ये अनोखा झरना Jabalpur-Nizamuddin Express में देखा गया। लोग यात्रा भी करें और झरने का मजा भी लें। शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद।” सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें यात्रियों और यूज़र्स ने इस अनपेक्षित घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
Pooja Mishra
