Wolves की दहशत बहराइच में: 10 से अधिक मौतें, 50 घायल, प्रशासन की मुसीबत

  • Home
  • News
  • Wolves की दहशत बहराइच में: 10 से अधिक मौतें, 50 घायल, प्रशासन की मुसीबत
Wolves की दहशत बहराइच में

Uttar Pradesh के बहराइच जिले में Wolves का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। महसी तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भेड़ियों के हमलें हो रहे है। हाल ही में भेड़ियों ने तीन लोगों पर हमला किया, जिसमें एक मासूम की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। अब तक इस क्षेत्र में भेड़ियों के हमलों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

वन विभाग ने Wolves को पकड़ने के लिए ड्रोन, पिंजरा और जाल का उपयोग कर रहे है, लेकिन अभी तक Wolves को पकड़ा नहीं जा सका है। अभी भी 2 भेडियें गांव में घुम रहे है . बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए कहा कि भेड़िया 5-6 दिन के बीच में अपना शिकार ढुंढता है और हर बार अलग-अलग गांवों में हमला कर रहा है, जिससे उसे पकड़ने में कठिनाई हो रही प्रशासन, पुलिस, और वन विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Wolves का आतंक बहराइच में बढ़ा: 10 मौतें, प्रशासन ने अलार्म बजाया

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को भेड़ियों के हमलों को नियंत्रित करने और पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं और उन्हें हर हाल में नियंत्रित करना आवश्यक है।

26 अगस्त को एक तीन साल के बच्चे, आयांश, की मौत के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। आयांश के परिवार वालों का कहना है कि घटना के समय बच्चा उनके पास सो रहा था, लेकिन भेड़िया उसे उठाकर ले गया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरत रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और रात में घरों के अंदर रहने की सलाह दी है .

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)