Bharat में Air Pollution 19.3% घटा, जीवन संभावना बढ़ी
Bharat में 2022 में air pollution में 19.3% की कमी दर्ज की गई है। Chicago University में Energy Policy Institute की सालाना रिपोर्ट ‘वायु गुणवत्ता life index 2024’ के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में पीएम 2.5 का स्तर 2021 के मुकाबले लगभग 9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर कम हुआ, जो बांग्लादेश के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी कमी है। इससे भारतीय नागरिकों की औसत जीवन संभावनामें एक वर्ष की वृद्धि हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, अगर Bharat WHO के वार्षिक पीएम 2.5 मानक 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को पूरा करने में असफल रहता है, तो भारतीयों की जीवन प्रत्याशा में 3.6 वर्ष की कमी आ सकती है। उत्तर के मैदानी इलाकों में प्रदूषण की स्थिति अधिक गंभीर है, जहां 2021 की तुलना में 2022 में कण स्तर में 17.2% की कमी देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद इस क्षेत्र के औसत निवासी की जीवन expectation में लगभग 5.4 वर्ष की कमी की possibility जताई गई है।
Pooja Mishra
