Passport सेवा पोर्टल आज रात 8 बजे से लेकर 2 सितंबर की सुबह तक बंद रहेगा। यानि पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिनों के लिए रहेंगी बंद, पासपोर्ट विभाग ने जारी की एडवाइजरी में बताया कि टेक्निकल मेंटेनेंस के चलते ये रोक लगाई जा रही है।

Passport सर्विसेज 5 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी
यादि आप नया पासपोर्ट बनवाने की तेयारी में है .तो आपको पांच दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, जो लोग पहले से ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर चुके हैं और उन्हें 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई तारीख मिली है, उनकी अपॉइंटमेंट भी कैंसिल कर दी जाएगी और उन्हें आगें की कोई नई तारीख दी जाएगी।

इन पांच दिनों में पासपोर्ट विभाग के अलावा आम लोगों और सभी संबंधित अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। इस दौरान पासपोर्ट सेवा केंद्र, स्थानीय पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी कोई कामकाज नहीं होगा। चाहे वो ब्लूकवर पासपोर्ट हो आम जनों के लिए या मरून कवर पासपोर्ट ,और ग्रेकवर पासपोर्ट सभी पासपोर्ट सेवाओं में रुकावट आने की संभावना है.

