President Murmu की गंभीर चिंता: महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को आत्म-विश्लेषण की जरूरत

  • Home
  • News
  • President Murmu की गंभीर चिंता: महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को आत्म-विश्लेषण की जरूरत
President Murmu

President Murmuमैं इस घटना को लेकर निराश हु और डरी हुई हूँ। यह कहना था देश की राष्टापति का . उन्होंने कहा समाज को ऐसी घटनाओं को भूलने की आदत है । कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता।”President Murmu ने ‘विमेंस सेफ्टी: इनफ इज इनफ’ जैसे आर्टिकल पर PTI के एडिटर्स से बातचीत. उन्होंने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8-9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

President Murmu का आक्रोश: महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग

सेमिनार हॉल में टूटी गर्दन और खुन ने लतपथ शव मिला . हाल ही में हुए ओर एसे आपराधों का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति ने कहा जब स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स और नागरिक कोलकाता में इस जघन्य अपराध के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे, तो अपराधी दूसरी जगहों पर अपने अगले शिकार की तलाश कर रहे थे। विक्टिम में किंडरगार्टन की बच्चियां तक शामिल थीं . President Murmu ने कहा कि समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की जरूरत है।

President Murmu ने कहा कि महिलाओं को कमतर समझने की गंदी मानसिकता वाले लोग ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज को अपनी आत्मा के अंदर झांकने और कठिन सवाल पूछने की जरूरत है – “हमसे कहां गलती हुई और हम इसे कैसे सुधार सकते हैं?” President Murmu ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है कि भारत अपने इतिहास का सामना करे और इस विकृति का एकजुट होकर सामना करे ताकि ऐसी घटनाओं को शुरुआत में ही रोका जा सके।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)